फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय अनियमितता के आरोप में खटीमा के ब्लॉक प्रमुख नामधारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। वित्तीय अनियमितता मामले में खटीमा के ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी को शासन से निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट में वह प्रथम दृष्टया में दोषी पाए गए हैं। शासन की ओर से इनके खिलाफ अंतिम जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन

खटीमा के चांदपुर निवासी चंद्र शेखर मुडिला ने शासन को जून में चार बिंदुओं की शिकायत कर खटीमा ब्लॉक प्रमुख के सभी वित्तीय एवं अन्य अधिकारों पर रोक लगाए जाने का अनुरोध किया था। शासन ने एडीएम ललित नारायण मिश्र को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिनों में जांच आख्या देने के आदेश दिए। जांच अधिकारी ने खटीमा में हुए विभिन्न विकास कार्यों की जांच कर शासन को रिपोर्ट भेजी।
जांच रिपोर्ट में पाया गया कि 17 मील कंचनपुरी पचपेड़ा में निर्जन स्थान पर नाले का निर्माण कर 250 लोगों को लाभ देने की बात कही गई है लेकिन जांच करने के बाद पाया गया कि नाला निर्माण प्रारंभिक रूप से विकसित किए जा रहे भूखंड के सामने किया जा रहा है जो दोनों छोर पर किसी भी नाले से संबंध नहीं है और न ही उसके अगल-बगल में कोई आवासीय घर है।
विज्ञापन

इस प्रकार नाले के निर्माण का उपयोग व्यवहारिक रूप से नहीं हो पा रहा है और यह शासकीय धन का उपयोग है। वहीं दूसरी ओर पाया गया कि जिस क्षेत्र से नामधारी ब्लॉक प्रमुख बने उसी क्षेत्र में उन्होंने सबसे अधिक निर्माण कार्य कराए। साथ ही बिना टेंडर कर पिता की फर्म को ठेका देने का आरोप लगा है। पंचायतीराज निदेशक बंशीधर तिवारी ने निलंबन का आदेश जारी कर कहा है कि ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी की ओर से पदीय कर्तव्यों व उत्तर दायित्वों का निर्वहन भली भांति नहीं किया गया है। वित्तीय नियमों की अवहेलना के साथ ही शासकीय धन का अपव्यय किया गया है जो गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें