फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिम हत्याकांड: पहले पिता गया जेल...अब बेटा भी जाएगा, दोनों चल रहे थे फरार; एक आरोप पहले ही गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 01:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

दरऊ में 19 अगस्त को हुए आलिम हत्याकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरऊ में 19 अगस्त को हुए आलिम हत्याकांड में साजिद और अकील के परिवार के साथ ही अन्य लोग शामिल होना बताए जा रहे थे। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी परिवार सहित भागे थे। पुलिस ने इस प्रकरण में शामिल अकील खान को 23 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब पुलिस ने उसके बेटे गुलनवाज को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस गुलनवाज खान और उसके मामा साजिद खान को अदालत में पेश करेगी। ब्यूरो

जनपद में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की सक्रिय कार्यवाही अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है कि वे या तो कानून के हवाले होंगे या फिर पुलिस की कार्रवाई का सामना करेंगे। इस मामले में भागे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है। मणिकांत मिश्रा, एसएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें