खटीमा। पांच दिन पहले क्षेत्र के एक गांव की बीकॉम छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि शेष पांच लोगों की तलाश जारी है।
बता दें कि खटीमा क्षेत्र की बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा ने 12 जुलाई को पुलिस को तहरीर देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने यूपी क्षेत्र निवासी लवप्रीत सिंह, न्यूरिया खेड़ा निवासी अकील, आमिर खान व तीन अज्ञात के खिलाफ धारा 376डी, 354, 506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि वह 10 जुलाई की सुबह 9 बजे एक कालेज से बुक लेकर लौट रही थी कि परिचित यूपी क्षेत्र निवासी आरोपी लवप्रीत मिला और एक होटल में ले जाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला पिलाया और तीन अन्य साथियों के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीलीभीत के ही खेड़ा गांव निवासी एक परिचित को फोन किया तो उसने खेड़ा न्यूरिया निवासी अकील को भेजा जो उसे गुप्त रास्ते से ले जाने व शादी की बात कहकर बरेली के रॉयल फार्म ले गया। न्यूरिया ईंट भट्ठा पर लाकर रखा। आरोप लगाया कि उसने भी छेड़छाड़ की। उसके बाद पहचान के युवक आमिर खान के यहां छोड़ गया और वहां से परिजन तलाशते पहुंचे तो मिली। परिजनों को देख आमिर ने भी जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि एसआई बबीता ने एक आरोपी यूपी के पीलीभीत जिले के टांडा बजैसी निवासी लवप्रीत सिंह को सत्रहमील के समीप गिरफ्तार किया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।