दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर और कार की टक्कर होने पर चपेट में आकर टैंपो पलट गया। जिससे से तीन लोग घायल हो गए।
बृहस्पतिवार की रात लगभग 12 बजे मानपुर फिरोजपुर निवासी संजय ग्रोवर (25) पुत्र प्रीतम लाल ड्युटी पूरी कर बाइक से घर जा रहा था। तभी जिंदल की कोठी के पास सामने से एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने गलत दिशा में आकर टक्कर मारी दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सरकारी अस्पताल लाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा जुगल किशोर ने दुर्घटना को संदिग्ध बताकर कहा कि मृतक को मारकर दुर्घटना का रुप देने का संदेह है। इधर शुक्रवार की सुबह सवारियों भरा एक टैंपो सुल्तानपुर पट्टी जा रहा था कि अमित नेगी तिराह के पास सामने से आ रहे एक कार ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा कर बेकाबू होकर टैंपो से टकरा गई। जिससे टैंपो पलट गया। टैंपो चालक हरपाल सिंह (45) पुत्र झंडू सिंह, ऊषा (30) पत्नी राजेश, उसके पुत्र अमित कुमार (17), विकास (10) घायल हो गए घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।