परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बाजपुर। भौना बिराह रोड पर बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर शव सड़क पर फेंका गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
रविवार रात साढ़े नौ बजे गांव भोना बिराह फार्म निवासी सूरज (30) आटा लेकर घर लौट रहा था। कि भोना मोड़ पर घर से कुछ दूरी पर सूरज सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला जबकि बाइक कुछ दूरी पर मिली।
सूचना पर पहुंचे लोगों की भीड़ गई। लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार के लोग और अन्य ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने सूरज की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले सूरज का एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। इस दौरान पुलिस ने सड़क हादसा बताया। जिस परिवार के लोग भड़क गए। परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। इस बीच लोगों की पुलिस से झड़प हो गई। भाजपा नेता राजेश कुमार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने को कहा। जिस लोग शांत हो गए। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने प्रथम दृष्ट्या सड़क हादसा होने बात कही। फिर हर बिंदु पर जांच की जाएगी। शव को सीएचसी स्थित मोर्चरी में रख दिया। इधर अस्पताल में लोगों के जमा होने पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ।