बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी निवासी दलजीत और उसका साथी रमन मंगलवार को रामपुर गए थे। लौटते समय राज्य सीमा पर रामपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने एक निजी वाहन से बाजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। संवाद