गदरपुर में चोरी की बाइक के साथ आरोपी।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया कि 30 नवंबर को ग्राम ईदुआ थाना बाजपुर निवासी राजा सिंह ने बाइक चोरी की तहरीर दी थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर सकैनिया चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह बिष्ट ने अजय कुमार निवासी ग्राम मजरा मरदान थाना गदरपुर को पकड़ लिया।