नानकमत्ता। पुलिस ने नानक सागर के तटबंध पर स्मैक के साथ बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 7.2 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ग्राम विडोरा निवासी सुरजीत बताया। सीओ विमल रावत ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।