केलाखेड़ा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को सात ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। सीओ आशीष भारद्वाज ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात बेरिया दौलत पुरानी पुलिस चेक पोस्ट के पास टीम ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रोक कर पूछताछ की। तलाशी में युवक के पास से सात ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गदरपुर के गांव तेजा फौजा निवासी सुबेग सिंह बताया। आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। टीम में एसओ भुवन चंद्र जोशी, बेरिया दौलत चौकी प्रभारी मनोहर चंद, एसआई सुशील, कुमार, जगदीश सिंह महेंद्र सिंह आदि थे।