फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बर्तन साफ करने के बहाने सोने की चेन पर किया हाथ साफ

Mon, 26 Feb 2024 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
गदरपुर। वार्ड तीन दुर्गा मंदिर काॅलोनी निवासी दया कांडपाल ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व बाइक सवार दो युवक बर्तन साफ करने का पाउडर बेचने आए थे। एक युवक उनके घर पर भी पहुंचा और पाउडर से बर्तन साफ करके दिखाने लगा। युवक ने उन्हें अपनी बातों के झांसे में लेकर गले में पड़ी सोने की चेन को पाउडर वाले घोल में डाल दिया। कुछ देर बाद चेन देखने की बात कहकर युवक घर से निकल गया। करीब दस मिनट बाद उसने घोल में डाली चेन को देखना चाहा तो चेन गायब मिली। इस पर उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे कैमरों की जांच की। सीसीटीवी भी खंगाले। जिनमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। थानाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि कैमरों में नजर आ रहे हुलिये के आधार पर बाइक सवार युवकों की खोजबीन कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें