खटीमा में नोजगे स्कूल हैप्पी में गायन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी एवं प्रमाण प
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल में विभिन्न वर्गों की गायन प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सब जूनियर वर्ग में मैत्री तिवारी प्रथम, अराध्या द्वितीय, अंशिका फुलारा तृतीय, जूनियर वर्ग में ओम भट्ट प्रथम, मिताली द्वितीय, कार्तिक चंद तृतीय तथा सीनियर वर्ग में करन धामी प्रथम, दिव्या जोशी द्वितीय, मेघा जोशी और लक्ष्य ग्रोवर तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को प्रबंधिका सुरेंदर कौर एवं प्रधानाचार्य आरिज अलवी ने सम्मानित किया। निर्णायक प्रेरणा भटनागर एवं जसप्रीत कौर रहे। वहां पर गिरीश जोशी, प्रकाश भट्ट, बालकृष्ण थापा, रोनित कुमार आदि थे।