फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हल्दी और तेल के नमूने फेल, 45 हजार जुर्माना

Sun, 16 Apr 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने खाद्य पदार्थों के छह नमूने भरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। हल्दी और तेल के नमूने फेल होने पर 45 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी ललित मोहन पांडेय ने बताया कि 21 फरवरी 2022 को मैसर्स अन्नपूर्णा फूड, शिमला पिस्तौर से हल्दी और सरसों के तेल का खुला नमूना लिया गया था। जांच में दोनों नमूने अधोमानक पाए गए। जिस पर हल्दी का नमूना फेल होने पर 20 हजार व सरसों के तेल का नमूना फेल होने पर दुकान स्वामी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा शनिवार को खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अभियान चलाया गया। आवास विकाय रुद्रपुर के रायल मार्ट से धनिया पाउडर व क्रीम का नमूना लिया गया। इसके अलावा जीमार्ट से दूध व दाल मखनी मसाला, काशीपुर के पतंजली स्टोर से धनिया पाउडर और रिलायंस रिटेल स्टोर से शिकंजी मसाले का नमूना लिया गया है। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह, आशा आर्य, पवन कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें