फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: केलाखेड़ा में अधिकारियों ने किया चिह्नित भूमि का निरीक्षण

Tue, 03 Sep 2024 05:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। एडीएम, नगर उपायुक्त और एसडीएम ने टीम के साथ सोमवार को चिह्नित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। नगर पंचायत की ओर से पंचायत कार्यालय के नवीन भवन निर्माण, मुख्य बाजार में सड़क किनारे चिह्नित भूमि पर दुकानें बनाने और पुराने बंद पड़े स्लॉटर हाउस की भूमि पर मीट मार्केट बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसके आधार पर जिलाधिकारी की ओर से गठित स्थल चयन समिति ने नगर पंचायत कार्यालय के पुराने भवन, बंद पड़े पुराने स्लॉटर हाउस की भूमि और मुख्य बाजार में सड़क किनारे दुकानें बनाने के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। ईओ आदेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के प्रस्तावों पर एसडीएम पंकज कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में स्थल चयन समिति ने प्रस्तावित प्रस्तावों को लेकर तीनों स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। वहां एडीएम पंकज कुमार उपाध्याय, नगर उपायुक्त रुद्रपुर शिप्रा जोशी, एसडीएम बाजपुर राकेश चंद्र तिवारी, ईओ आदेश कुमार, मोहम्मद कामिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें