जसपुर। मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र की तैयारी को लेकर अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। इसके बाद शहरी विकास मंत्रालय के अपर निदेशक डॉ. ललित नारायण मिश्र ने प्रदेश के समस्त निकायों के अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा कि नगर निकाय क्षेत्र के अंतर्गत समस्त नदी-गधेरों के तट की सफाई की जाए, भराव क्षेत्र से जल निकासी के लिए पंप आदि की व्यवस्था हो। बरसाती नालों में होने वाली झाड़ियों का कटान और अवरोध हटाकर व्यापक सफाई की जाए। नदी-नालों में जाल लगाने की आवश्यकता वाले स्थान चिह्नित कर जाल लगाए जाएं, जिससे नदी में गंदगी ना पहुंचे। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, मच्छर पैदा होने वाले क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने नियमित फॉगिंग कराई जाने के निर्देश दिए हैं। ईओ शाहिद अली ने बताया कि निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है। संवाद