फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या का निराकरण करें अधिकारी : सीडीओ

Fri, 09 May 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सीडीओ मनीष कुमार ने अधिकारियों को किसानों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को हुई कृषक बंधु की बैठक में किसान संगठनों ने नहरों की सफाई न होने का मामला उठाया। जिले में स्थित डैमों से सिल्ट हटाने की मांग की। कहा कि उद्योगों के प्रदूषित पानी को बोरवेल करके भूमि के अंदर डाल दिया जा रहा है जिससे लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। खेती भी प्रभावित हो रही है। सीडीओ ने प्रदूषण विभाग के अधिकारियों से पानी का नमूना लेकर परीक्षण कराने को कहा। नमूना फेल होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। किसानों ने वर्ग-4 की भूमि का नियमितीकरण कराने, धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने, सोलर कनेक्शनों का अनुदान दिलाने आदि की मांग की। सामने आया कि 394 करोड़ के गन्ना मूल्य भुगतान के सापेक्ष 299 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें