खटीमा के स्वास्तिक स्कूल ऑफ नर्सिंग में नर्सिंग के क्षेत्र में आने की दीपक हाथ में लेकर शपथ लेती ?
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। स्वास्तिक स्कूल ऑफ नर्सिंग में जीएनएम एवं एएनएम के पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष की छात्राओं का शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डॉ. विवेक अग्रवाल, डॉ. शिप्रा अग्रवाल एवं मैनेजर अंजनी विक्रम सिंह, प्रशासक विनोद मलिक ने किया। स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मरीज की सेवा ही सर्वोपरि है। वहां पर उपप्रधानाचार्य देवेंद्र सेन, पलविंदर कौर, प्रियंका बिष्ट, मनीषा चंद, पुष्पा धामी, सूरज कुमार आदि थे।