फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कुपोषण से मुक्ति को वितरित किया पोषण किट

Sat, 15 Nov 2025 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बाल दिवस के अवसर पर विकास भवन के शहीद ऊधमसिंह सभागार में टाटा मोटर्स लिमिटेड के सीएसआर के आरोग्य प्रोजेक्ट के तहत कुपोषण से मुक्ति के लिए पोषण किट वितरण का किया गया। शुक्रवार को इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट की ओर से हुए कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीओ सुशील मोहन डोभाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला प्रोवेशन अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी व्योमा जैन ने चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, 112 व पॉक्सो के बारे में जानकारी दी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक छाबड़ा ने गर्भावस्था से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य देखभाल, छह माह तक के बच्चों के लिए स्तनपान के महत्व के साथ टीकाकरण के बारे में बताया। परियोजना निदेशक बिंदुवासिनी ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार 22 प्रतिशत बच्चे कम वजन के और 23 प्रतिशत बच्चे नाटे हैं। वहां पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नन्दिनी तोमर, टाटा के दीपक जैन, सुधा शर्मा, दीपिका, आशा जोशी, आंचल, अभिषेक त्रिपाठी, अमन प्रताप आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें