फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिना लाइसेंस के चल रहा नर्सिंग होम सील, 25 हजार जुर्माना

Sat, 10 Aug 2024 05:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बिना लाइसेंस के चल रहे नर्सिंग होम को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। साथ ही नर्सिंग होम संचालक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

बीते दिनों सीएमओ को शिकायत मिली थी कि महुआखेड़ा गंज स्थित झंडा चौक के पास निशा जच्चा-बच्चा केंद्र संचालित होता है। शुक्रवार शाम एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने टीम के साथ केंद्र पर छापामारा। जांच के दौरान पाया कि नर्सिंग होम संचालक के पास कोई डिग्री नहीं थी और न ही नर्सिंग होम पंजीकरण था।
विज्ञापन

सीएम को भेजी कार्रवाई की रिपोर्ट
अस्पताल के अंदर डिलीवरी से संबंधित सभी उपकरण मौजूद थे। टीम ने जांच के दौरान तमाम खामियां मिलने पर अस्पताल को सील करके 25 हजार रुपये जुर्माना की कार्रवाई की। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट सीएम को भेज दी गई है। टीम में राजस्व निरीक्षक दौलत सिंह, अभिषेक कुमार, शुभम कुमार व पैगा पुलिस शामिल रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें