फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए जाने से एनएसयूआई कार्यकर्ता भड़के

विज्ञापन
खटीमा में तहसील गेट पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते एनएसयूआई व कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज किए गए मुकदमों के विरोध में एनएसयूआई एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। शुक्रवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक चंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते दिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल के दामों में की गई वृद्धि के खिलाफ देशवासियों के हित में आवाज उठाने पर भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर मुकदमे दर्ज कर अपनी तानाशाही रवैया को दिखाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दर्ज मुकदमें वापस नहीं लिए गए तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहां अराफात अंसारी, राजेंद्र सिंह जिमिवाल, शहाबुद्दीन अंसारी, उमेश चंद, तारिक खान, कमल गहतोड़ी, चाँद अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें