फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उत्तराखंड को बचाने के लिए संघर्ष करेगा उक्रांद : भाटिया

Wed, 24 Dec 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया ने कहा कि
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रांति दल ने पहले इस राज्य को बनाने के लिए संघर्ष किया था और अब हमारी लड़ाई उत्तराखंड को बचाने की होगी।
मंगलवार को चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड क्रांति दल की झनकट में बैठक हुई। जहां उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया का स्थानीय लोगों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाटिया ने अधिक से अधिक लोगों को उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, अब उत्तराखंड को बचाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य को दिल्ली से आए पार्टियों ने किराएदार की तरह इस उत्तराखंडी भवन को उजाड़ कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि भवन स्वामी को ही पता रहता है कि भवन की देखभाल कैसे की जा सकती है किराएदार कुछ समय किराए के भवन में आते हैं और फिर भवन छोड़ कर निकल जाते हैं। इस दौरान तेज सिंह सामंत को राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। चंचल खोलिया व दुर्गा सिंह सामंत को प्रकोष्ठ का संरक्षक , होशियार जेठी को प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष, विनीता देवी को महिला प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष व राजकुमारी को ब्लॉक महामंत्री नियुक्त किया गया। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल की नीतियो से प्रेरित होकर अन्य संगठनों से आए आनंद सामंत, प्रकाश रावत, पवनेश राना,मुकेश राना, देवी चंद, दान सिंह बोरा, चामू सिंह, विक्रम चंद, भुवन महर, सुरेश चंद आदि ने दल की सदस्यता ग्रहण की। वहां पर उक्रांद जिला अध्यक्ष राम सिंह धामी, कैप्टन धन बहादुर चंद, विनोद राजपूत, भवानी शंकर, शहाबुद्दीन अंसारी, हरेंद्र प्रसाद, कैलाश भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें