फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कांग्रेस के नगर महामंत्री की फेसबुक आईडी हैक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। चार दिन पहले इंस्पेक्टर की आईडी हैक करने के बाद अब साइबर ठग ने कांग्रेस के नगर महामंत्री की फेसबुक आईडी हैक कर दी। ठग ने उनके परिचितों को मैसेज कर रुपये की डिमांड की। ठगी का पता चलने पर उन्होंने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस के नगर महामंत्री राजीव कमरा ने बताया कि सोमवार की सुबह साइबर ठग ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर दी। पासवर्ड बदलने के बाद भी फेसबुक आईडी शुरु नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि ठग ने उनकी आईडी से लोगों को मैसेज कर बीमारी का हवाला देकर रुपये मांगे, लेकिन रुपये देने का मैसेज आते ही उनके पास लोगों के फोन आने लगे, तब उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें साइबर सेल में जाने की सलाह देकर जांच शुरु कर दी है। इससे पहले ठग इंस्पेक्टर केसी भट्ट की फेसबुक आईडी हैक कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें