दिनेशपुर। नगर पंचायत परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर ने नामित सभासद कालीपद विश्वास, प्रभा राय और अभिजीत गाइन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नामित सभासदों के शामिल होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने सभासदों से नगर की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। वहां पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष काबल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु सरकार, अनादी रंजन मंडल, सुधीर राय, विश्वजीत मंडल, नित्यानंद मंडल, शिउली मंडल, विष्णु शील, सबिता बैरागी, संजय राय, रोहित मंडल, मनोज राय, विकास सरकार, प्रसनजीत साह, अभिषेक, देवब्रत मंडल आदि मौजूद रहे। संवाद