फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर में एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध: भट्ट

Fri, 23 Jun 2023 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन अजय भट्ट ने देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़ फ्लाइट जल्द शुरू करने के लिए कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री और एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी चेयरमैन अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार लगातार एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर समीक्षा कर रही है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। उन्होंने एयरपोर्ट निदेशक से कहा कि फ्लाई बिग कंपनी को देहरादून, पंतनगर, पिथौरागढ़ के लिए जल्द फ्लाइट शुरू करने की कार्रवाई करे।
पंतनगर के एनेक्सी भवन में एयरपोर्ट एडवाइजरी समिति की बैठक में पर्यटन राज्यमंत्री ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट की महत्ता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। वर्तमान में पंतनगर से विभिन्न शहरों के लिए फ्लाइट फुल चल रही हैं। बुकिंग फुल होने के कारण उन्होंने खुद ट्रेन से पंतनगर तक का सफर तय किया। कहा कि पंतनगर के लिए फ्लाइट बढ़ाने की कोशिश चल रही है। उन्होंने एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कवायद तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही निचले स्तर के जो भी मुद्दों को आपसी समन्वय के साथ प्राथमिकता से निस्तारित करने के लिए कहा। भट्ट ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर हो। योजना में एनसीसी विंग के लिए भूमि की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विस्तारीकरण के लिए 325.5126 हेक्टेयर भूमि चिह्नित
प्रभारी डीएम विशाल मिश्रा ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए 325.5126 हेक्टेयर भूमि चिह्नित है। इसमें कृषि विभाग (सैनिक फार्म ) की 24.1176 हेक्टेयर, लोक निर्माण विभाग (एनएच 109) की 14.5749 हेक्टेयर, जीबीपंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फार्म की 234.4557 हेक्टेयर, सिडकुल की 18.6235 हेक्टेयर, तराई स्टेट की 4.9797 हेक्टेयर, टीडीसी की 5.9676 हेक्टेयर, जीबी पंत यूनिवर्सिटी (भूमि श्रेणी 5-3क) की 22.7935 हेक्टेयर भूमि शामिल है। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि विस्तारीकरण से रनवे की लंबाई 3000 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर हो जाएगी। वहां विधायक शिव अरोरा, हेमंत लोशाली, हेमंत नरूला, एसडीएम मनीष बिष्ट, विकास मित्तल आदि थे। संवाद

फोटो 08पी: पंतनगर में एयरपोर्ट विस्तारीकरण की समीक्षा बैठक करते रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें