रुद्रपुर। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में गंदगी होने पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। डीएम ने ईवीएम के रखरखाव का विशेष ध्यान देने और सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों व अग्निशमन यंत्रों को परखा। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान भाजपा प्रतिनिधि योगेश वर्मा, आम आदमी पार्टी के किरन पांडे विश्वास, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र अधिकारी आदि मौजूद रहे।