फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: श्री खाटू श्याम जी संकीर्तन महोत्सव से पहले निकली निशान यात्रा

Mon, 05 Oct 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। श्री श्याम सेवक मंडल ट्रस्ट काशीपुर का सातवांश्री खाटू श्याम जी संकीर्तन महोत्सव छह अक्तूबर को होगा। इसके लिए शनिवार की शाम मोहल्ला किला से नगर के विभिन्न मार्गों पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई। एक किलोमीटर लंबी यात्रा में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भागीदारी की। यात्रा में शामिल खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार विशेष आकर्षण रहा। यात्रा मुरादाबाद रोड स्थित ढेला नदी पार होते हुए सरवरखेड़ा स्थित निर्माणाधीन श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट अमित चौहान ने बताया कि संकीर्तन में दिल्ली, मुरादाबाद, मुंबई के भजन गायक प्रस्तुति देंगे। वहां अलबेले सिंह, राजीव यादव, प्रमोद यादव, बलवीर सिंह, जितेंद्र चौहान, चंद्र कुमार, रवि कुमार, कल्पना चौहान, अंजना चौहान, बबली यादव, प्रियंका यादव आदि थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें