बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना ट्रेनिंग और कैपेसिटी बिल्डिंग का नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर बीके सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम उद्देश्य विद्यार्थियों को सोलर पैनल लगवाने की प्रक्रिया और उसकी तकनीकी जानकारी प्रदान करना है। विशेषज्ञ पुष्पेंद्र सिंह और टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की रूपरेखा और अन्य जानकारी प्रदान की। संचालन जाहिद मुस्तफा ने किया। वहां प्रोफेसर जेएस नेगी, डॉ. पंकज कुमार डॉ. दर्शन सिंह कांबोज, डॉ. दीपक कुमार, भावना अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद