जमीनी विवाद में मारपीट का मामला
केलाखेड़ा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जमीन के विवाद में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव गणेशपुर निवासी रतन लाल ने तहरीर देकर बताया कि बीती दो जनवरी को वह प्राचीन देवी मंदिर पूजा करने जा रहा था। गांव में आंबेडकर पार्क के लिए चिह्नित जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने की नीयत से जुताई कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज की। जिस पर लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर आ गई। उसके बाद आरोपियों ने तलवार से हमला किया। पुलिस के सामने आरोपियों ने फावड़ा फेंककर मारा। पुलिस ने उन पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी को डाक से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सीओ विभव सैनी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर हरमीत सिंह, जयमल सिंह निवासी मानपुर रामपुर, पमजीत सिंह उर्फ प्रिंस, अमृतपाल सिंह, पलविंदर सिंह उर्फ शेरा, प्रभुदयाल सिंह, अवतार सिंह, अमनदीप सिंह निवासी गांव गणेशपुर केलाखेड़ा, गुरजिंदर सिंह उर्फ लाले निवासी गांव टांडाखेम केलाखेड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एसआई नरेश मेहरा को सौंपी गई है।