फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: श्रीपुर बिचवा के निखिल बने लेफ्टिनेंट

Mon, 16 Jun 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ निखिल।
विज्ञापन
खटीमा। श्रीपुर बिचवा के निखिल चंद ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शनिवार को देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड के बाद निखिल के लेफ्टिनेंट बनने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। निखिल के परिवार की पृष्ठभूमि सेना की रही है। उनके पिता मनोहर चंद और दादा गोपाल चंद सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनके ताऊ जगत चंद भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। निखिल की माता रेखा चंद खटीमा के एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि बड़ी बहन नेहा चंद पीएचडी कर रही हैं। निखिल ने खटीमा से 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद सैनिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें