फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एनएचएम कर्मियों ने लगाई वेतन की गुहार

Thu, 19 Jun 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएचएम कर्मियों ने दो महीने का वेतन न मिलने का मामला सीएमओ के सामने उठाया है। एनएचएम कर्मियों ने बुधवार को सीएमओ को संबोधित ज्ञापन सीएमओ कार्यालय में सौंपा। लोगों का कहना था कि अप्रैल और मई के वेतन का भुगतान न होने से लोग आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। कहा कि नवीन आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से नियुक्त कर्मियों का अनुबंध विस्तारीकरण भी लंबित है। नवीन आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से तैनात कर्मियों का पीएफ भी प्राप्त नहीं हो रहा है। कहा कि वह लोग कोरोना काल से विभागीय कर्मियों के समान कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उन लोगों को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति में समायोजित किया जाना चाहिए। लोगों ने समय से वेतन का भुगतान कराने की अपील की है। ज्ञापन देने वालों में नवल किशोर, कमलेश मिश्रा, अरुण कुमार, राहुल, ज्योति, अंजलि, सीमा आदि शामिल थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें