फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: तीन दिन बाद जिंदगी से जंग हारी नन्ही परी, कार के नीचे मिली नवजात की मौत, तीन अभियुक्त हिरासत में

Mon, 19 Oct 2026 01:27 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में चर्च रोड पर कार के नीचे मिली नवजात बच्ची की तीन दिन बाद पीलिया से मौत हो गई। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को हिरासत में लेकर बच्ची को छोड़ने की परिस्थितियों की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के सिंह कॉलोनी की चर्च रोड पर कार के नीचे कपड़े में लिपटी मिली नवजात बच्ची आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। तीन दिन तक उपचार के बाद सोमवार को बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में उपचार के दौरान पीलिया के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।

उधर, मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर बच्ची को छोड़ने के मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। शनिवार शाम चर्च के सामने खड़ी कार के नीचे नवजात बच्ची मिली थी। उसके बाएं हाथ में कैन्युला और नाभि में क्लिप लगी हुई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया था।

बच्ची की मौत से मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। पुलिस की जांच अब बच्ची को वहां छोड़ने की परिस्थितियों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका पर केंद्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें