फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हटा दिए कब्जे, अब काशीपुर और जसपुर के लोगों को मिलेगा पानी

Sun, 14 May 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर और जसपुर क्षेत्र के कई मोहल्ले के लोगों की पेयजल समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा। यहां पांच टंकियों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। छह टंकियों की राह में आया अतिक्रमण का रोड़ा प्रशासन ने दूर कर दिया है। जमीनें खाली कराकर पेयजल निगम को सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन

जसपुर और काशीपुर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बीते दिनों 51 नई टंकियों का निर्माण कराने का आदेश सरकार ने दिया था। इसके बाद पेयजल निगम ने टंकियों के निर्माण के लिए जगह की तलाश शुरू की। सभी टंकियों के लिए विभाग ने जगह तलाश कर ली, लेकिन छह जगह पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पाया गया।

पता चला कि जिस जमीन पर टंकी का निर्माण कराया जाना है वह पर्याप्त नहीं है। इसके बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में लाया गया। बीते दिनों एसडीएम अभय प्रताप सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने कई स्थानों पर अवैध कब्जे हटवा दिए। इसके बाद टंकी निर्माण के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो गई है। दूसरी ओर ग्राम सरवरखेड़ा में टंकी निर्माण के लिए देखी गई जमीन कम पड़ गई है। यहां कुछ और जगह की जरूरत विभाग को है। ऐसे में विभाग ने और जगह की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन




कोट

काशीपुर और जसपुर क्षेत्र में कुल 51 टंकियों का निर्माण किया जाना है। कुछ जगहों पर अतिक्रमण के चलते दिक्कत हो रही थी, लेकिन अब वह दिक्कत दूर हो गई है। सरवरखेड़ा को छोड़कर अन्य स्थानों पर टंकियों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जमीन विभाग के पास आ गई है। कुछ जगहों पर मिट्टी की जांच कराई जा रही है तो कुछ जगहों पर टंकी के मॉडल पर काम चल रहा है। कुछ जगहों पर निर्माण सामग्री पहुंचना शुरू हो गई है। दोनों ब्लॉकों के सभी लोग योजना लागू होने से लाभांवित होंगे।

-शिवम द्विवेदी, ईई पेयजल निगम





बाजपुर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

बाजपुर। पुलिस ने रविवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस टीम ने सड़क किनारे लगे फड़, ठेला स्वमियों को खदेड़ दिया।

रविवार को एसएसआई गोविंद मेहता ने पुलिस टीम के साथ मुख्य मार्ग, रामराज रोड सहित अन्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस टीम ने नगर में 35 फड़ व्यवसायियों के चालान कर 8750 रुपये जुर्माना वसूल किया। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने फड़ व्यवसायियों ने अतिक्रमण की परिधि में फड़, ठेला नहीं लगाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें