फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य बाजार और एससी गुड़िया मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने मुख्य बाजारों में ई-रिक्शाओं और चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक मुख्य बाजार और एससी गुड़िया मार्ग पर दोपहिया वाहन भी प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि दीपावली पर मुख्य बाजारों में सभी बड़े वाहनों का प्रवेश सुबह आठ से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य वाहन सुबह नौ बजे तक शहर में प्रवेश कर सकेंगे। महाराणा प्रताप चौक से मुख्य बाजार को जाने वाले ई-रिक्शा, दोपहिया वाहन कोतवाली तिराहे से आगे बाजार की ओर नहीं जा सकेंगे। दोपहिया वाहनों की पार्किंग एसपी कार्यालय के सामने और चौपहिया वाहन रामलीला मैदान में पार्क हो सकेंगे। राधेश्याम बिल्डिंग से तहसील रोड होते हुए मार्केट, एमपी चौक से जेल रोड माता मंदिर की ओर, कटोराताल तिराहे से माता मंदिर रोड होते हुए मार्केट आने वाले ई-रिक्शा और चारपहिया वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे।
मुख्य बाजार में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से निषेध कर दिया गया है। बाजार में लोग केवल पैदल ही प्रवेश कर सकेंगे। एमपी चौक, माता मंदिर रोड के पास, किला बाजार, डॉक्टर लाइन और तहसील रोड पर लोहे के बेरिकेड लगाकर ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा रहा है। ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं। यह ट्रैफिक प्लान 25 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें