फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरिफ को जहर देने के बाद गला दबाकर मारने की आंशका : डॉ. दयाल

Mon, 24 Jul 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
डॉ दयाल शरण शर्मा संयुक्त निदेशक कुमाऊँ फोरेंसिक लैब।
विज्ञापन
आरिफ के हाथ में पत्थर मिलने से हत्यारे के साथ संघर्ष होने की आशंका
विज्ञापन

रुद्रपुर। जसपुर में संदिग्ध हालत में मोहर्रम अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष आरिफ की मौत के मामले में कुमाऊं फोरेंसिक लैब के संयुक्त निदेशक डॉ. दयाल शरण शर्मा ने उसे जहर देने के बाद गला दबाकर मारने की आशंका जताई है। इस मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह आवास विकास रोड, जसपुर में स्थित बगीचे में मोहर्रम अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष जसपुर निवासी मो. आरिफ का शव संदिग्ध हालात में मिला था। मौके पर पहुंची कुमाऊं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए थे। पुलिस ने प्रथमदृष्टया गला दबाकर मौत होने की पुष्टि की थी लेकिन फोरेंसिक विशेषज्ञ का दावा है कि उसे पहले जहर दिया गया है। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। इसके अलावा उसके बाएं हाथ में एक छोटा पत्थर मिला है। इससे साफ है कि उसका हत्यारे के साथ संघर्ष हुआ है और अपने बचाव में उसने पत्थर उठाया होगा। हालांकि पुलिस इस मामले में साफतौर पर कुछ नहीं कह पा रही है। पुलिस ने अब तक करीब 150 सीसीटीवी खंगाल कर 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की। लेकिन पुलिस खुलासे के करीब नहीं पहुंच सकी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, कई अहम सुराग मिले हैं जिन पर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें