फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अब नई कमेटी करेगी कालू सैय्यद मजार की देखरेख

Tue, 20 Feb 2024 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस सुरक्षा में ताला तुड़वाकर तहसीलदार की कार्रवाई बनी चर्चा
विज्ञापन

तीन कमेटी के दावों से मजार पर चल रहा था विवाद
जसपुर। हजरत सैय्यद कालू शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार की देखरेख अब नई कमेटी करेगी। वक्फ बोर्ड के आदेश पर प्रशासन ने नई कमेटी को मजार के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा में सोमवार सुबह आठ बजे ताला तुड़वाकर की गई कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।
पतरामपुर क्षेत्र के जंगल में कालू सैय्यद बाबा की प्रसिद्ध मजार है। चार वर्ष पूर्व हुई फारूख शाह मुजाबिर की मौत के बाद से गद्दीनशीन को लेकर यहां विवाद चल रहा है। कई लोगों ने यहां मुजाबिर होने का दावा भी पेश किया। विवाद की स्थिति देख प्रशासनिक अधिकारियों ने मजार की कमेटी बनाई। जिसे दूसरे पक्ष ने न्यायालय और वक्फ बोर्ड में चुनौती दी। विवाद गहराता देख मजार को वक्फ की संपत्ति घोषित कर वक्फ के अधिकारियों की दखल शुरू हुई और बोर्ड से नियुक्त कमेटी मजार की देखभाल करने लगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों हाजी अब्दुल हमीद की कमेटी की खामियां बताकर पतरामपुर क्षेत्र के कुछ लोगों ने खुली बैठक में नई कमेटी गठन का प्रस्ताव पास किया। प्रस्ताव को अधिकारिक मान्यता पाने के लिए कमेटी ने वक्फ बोर्ड के साथ पत्राचार की कार्रवाई की। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने विवाद के चलते शाहिद हुसैन की अध्यक्षता में आगामी तीन वर्षों के लिए सात सदस्यीय प्रबंध समिति की नई नियुक्ति की। नवनियुक्त समिति अध्यक्ष ने बोर्ड से जारी अभिलेख प्रस्तुत कर एसडीएम से मजार का चार्ज दिलाए जाने की मांग की।
सोमवार को एसडीएम के आदेश पर सुबह आठ बजे तहसीलदार शुभांगिनी सिंह ने मजार का ताला तुड़वा कर नई कमेटी को मजार की जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान जसपुर कोतवाली व थाना कुंडा के एचएचओ समेत सुरक्षा बल तैनात किया गया था। उधर, सादिक हुसैन की अध्यक्षता में एक और अन्य कमेटी ने न्यायालय समेत वक्फ बोर्ड व डीएम के समक्ष अपना दावा जताया है।
विज्ञापन

इनसेट.....
- वक्फ बोर्ड के आदेश पर शाहिद हुसैन की सात सदस्य कमेटी को चार्ज सौंपा गया है। पूर्व कमेटी के अध्यक्ष को साक्ष्य के साथ अपना पक्ष रखने के लिए बीते दिन कार्यालय में प्रस्तुत होने के लिए नोटिस जारी किया गया था। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई गई।
गौरव चटवाल, एसडीएम जसपुर।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें