बाजपुर के गांव बेरिया दौलत में नवगठित कार्यकारणी को नियुक्ती पत्र देते जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्?
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने शुक्रवार को बेरिया दौलत में आयोजित कार्यक्रम में बेरिया दौलत व्यापार मंडल की नवगठित कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र देकर शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष ने अध्यक्ष सतपाल सिंह, उपाध्यक्ष मंगत राम गर्ग, कोषाध्यक्ष रामगोपाल गर्ग, महामंत्री तरसेम मेहता, संगठन मंत्री निर्मल सिंह, प्रचार मंत्री प्रदीप सरना को नियुक्ति पत्र सौंपे। उसके बाद शपथ दिलाई। बक्शीश सिंह, रोशन लाल सरना को संरक्षक बनाया गया। मौके पर राहुल सिंह, रोहित चोपड़ा, सुखदेव चौपड़ा, लखविंदर सिंह, जगमोहन, हरजिंदर सिंह, विकास गर्ग, आशु गर्ग, विजय शर्मा आदि थे।