फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
जसपुर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते विधायक आदेश चौहान। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने लकड़ी व्यापार मंडल कल्याण समिति के नए पदाधिकारियों को सदस्यों और समिति के हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। इन पदाधिकारियों का चुनाव पिछले माह हुआ था।
विज्ञापन

लकड़ी मंडी चौराहे के पास सोमवार को आयोजित समारोह में विधायक चौहान ने अध्यक्ष शाहनवाज आलम, उपाध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, कोषाध्यक्ष मो. अफजाल, सचिव अशरफ तसलीम, उपसचिव शाहरुख सिद्दीकी को पद की शपथ दिलाई। विधायक ने इन पदाधिकारियों से लकड़ी व्यापारियों के हित में कार्य करने का आह्वान किया। इससे पहले लकड़ी व्यापारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी हाजी जफर, सहायक चुनाव अधिकारी मो. आरिफ, शराफत हुसैन, मो. शहजाद, रईस अहमद को भी सम्मानित किया। इससे पूर्व लकड़ी व्यापारियों ने स्मृति चिह्न देकर विधायक का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मो. उमर, डॉ. यूनुस चौधरी, आबिद नूरी, शौकत हुसैन, जाहिद हुसैन, मो. अकरम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें