फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हल्द्वानी को हराकर नेपाल बना चैंपियन

Mon, 24 Jul 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
दिनेशपुर में फुटबाल प्रतियोगिता के विजेता नेपाल की टीम को ट्रॉफी देते विधायक अरविंद पांडे - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गुरुपद विश्वास मेमोरियल अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


दिनेशपुर। पवित्र यंग क्लब और नगर खेल समिति की ओर से आयोजित गुरुपद विश्वास मेमोरियल अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता (दिनेशपुर कप) पर महेंद्रनगर नेपाल की टीम ने कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में नेपाल ने हल्द्वानी की टीम को शिकस्त दी। नेपाल के किशन को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
रविवार रात शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में फ्लड लाइट की रोशनी में हुए फाइनल मैच में शुरू से ही महेंद्रनगर नेपाल की टीम का दबदबा रहा। मध्यांतर से पहले नेपाल के स्ट्राइकर धीरेंद्र और हरीश ने लगातार दो गोल करके टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद हल्द्वानी के खिलाड़ियों ने एक गोल करके मैच में वापसी का प्रयास किया। हल्द्वानी का हमला लगातार जारी रहा मगर नेपाल के रक्षापंक्ति और गोलकीपर आकाश ने हर हमले को नाकाम किया। अंतिम क्षणों में नेपाल ने एक गोल और दागकर 3-1 जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन के लिए नेपाल के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी धीरेंद्र मैन ऑफ द मैच, मीडफील्डर किशन मैन ऑफ द सीरीज और सुमन बेस्ट डिफेंडर चुने गए। हल्द्वानी के पियूष पाल को सर्वश्रेष्ठ शूटर तो हर्षित बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के खिताब से नवाजा गया। मुख्य अतिथि विधायक अरविंद पांडेय, प्रायोजक हिमांशु सरकार आदि ने विजेता टीम को 21 हजार तो उपविजेता हल्द्वानी की टीम को 11 हजार रुपये का चेक के साथ ट्रॉफी भेंट की। वहां अरुन विश्वास, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, नगर पंचायत की अध्यक्ष सीमा सरकार, अनादि मंडल, रोहित मंडल, बंगाली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार साह, विजय मंडल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें