आठ लोगों पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। बिल्ली चोरी करने का आरोप लगाने पर पड़ोसियों ने एक घर में घुसकर महिला और उनके बच्चों की पिटाई कर दी। पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
वार्ड नंबर 18 खेड़ा कॉलोनी निवासी बेबी ने तहरीर देकर बताया कि कुछ दिनों पहले पड़ोस में रहने वाले इकबाल कुरैशी ने उनकी बिल्ली चुरा ली थी। कहासुनी के बाद उसने बिल्ली वापस कर दी लेकिन इस बात की रंजिश रख ली। सोमवार शाम इकबाल,उसका भाई बिलाल, पिता नसीम कुरैशी, नईम कुरैशी उर्फ गंठा, हसीन, फहीम, हसीन कुरैशी व सलीम हाथ में लाठियां लेकर आए और घर में घुसकर उन्हें, उनके बेटे व बेटी को पीट दिया। प्रभारी कोतवाल कमाल हसन का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।