रुद्रपुर में क्रिकेट के विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देते विधायक ठुकराल।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। नेहरू क्रिकेटर्स की टीम ने फाइनल मुकाबले में एचपी इलेवन को आठ विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। नेहरू क्रिकेट क्लब की ओर से टीम को 10 हजार की नकद राशि दी गई। उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये दिए गए। शुक्रवार को नेहरू क्रिकेट क्लब की ओर से ट्रांजिट कैंप के फुटबाल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए एचपी इलेवन ने 102 रन बनाए। जवाब में नेहरू क्रिकेटर्स की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ दी सीरीज खिलाड़ी ऋषभ को क्रिकेट बैट दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर शुभकामनाएं दी। वहां श्रवण पाल, अशोक चावला आदि थे।