काशीपुर में आगंनबाड़ी कार्यकत्री को सम्मानित करती सीडीपीओ। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीरू सिंह को सभी योजनाओं का क्रियान्वयन उत्कृष्ट तरीके से करने के लिए सम्मानित किया गया। खंड विकास कार्यालय के सभागार में हुए कार्यक्रम में सीडीपीओ पूनम रौतेला ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह, खंड विकास अधिकारी राजेश यादव, सुपरवाइजर शबनम, अंजुम, शुचि शर्मा, हेमा जोशी आदि थे। संवाद