फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनी एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर का समापन

विज्ञापन
बाजपुर डिग्री कालेज में शिविर समापन पर प्रशिक्षण लेने वाले कैडेट्स। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। राजकीय पीजी कॉलेज में चले रहे एनसीसी 78 बटालियन के पांच दिनी शिविर का बुधवार को समापन हो गया। शिविर में 70 कैडेटों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। बुधवार को समापन कार्यक्रम के दौरान 78 एनसीसी बटालियन के कर्नल राजेश कौशिक ने प्रशिक्षण लेने वाले 70 कैडेटों को प्रमाणपत्र बांटे। लेफ्टिनेंट डॉ. रविंद्र मंड ने बताया कि शिविर में कैडेटों को वैपन, ड्रिल, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, मैप रीडिंग, जनरल नॉलेज, आर्मी बैकग्राउंड, सामान्य आदि जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बी और सी प्रमाणपत्र के लिए कैडेटों को पांच दिनी प्रशिक्षण शिविर करना अनिवार्य होता है। वहां प्राचार्या डॉ. कमला चन्याल, डॉ. नागेंद्र द्विवेदी, हवलदार विनोद सिंह, डॉ. विमल लकटकिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें