नानकमत्ता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के घोषित बीएड प्रथम सेमेस्टर के परीक्षाफल में श्री गुरु नानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत। नवनीत कौर ने 75.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय टॉप किया। प्राचार्य डॉ. सीता मेहता ने बताया कि महाविद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु बाला सक्सेना ने बताया कि पूर्णिमा राणा 72.85 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व विनोद जोशी 70.57 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। प्रबंधक चरणजीत सिंह समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद