फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय चौकबॉल चैंपियनशिप: उद्घाटन मैच में गोवा ने दिल्ली को हराया

विज्ञापन
गदरपुर में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एसएसपी जालंधर सुरेंद्र कुमार व अन्य। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गदरपुर। तीन दिवसीय 13वीं जूनियर और 12वीं सब जूनियर राष्ट्रीय चौकबॉल चैंपियनशिप का रविवार को एसएस पब्लिक स्कूल में रंगारंग आगाज हुआ। सबसे पहले उत्तराखंड सहित देश के 21 राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में भाग लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय चौकबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन मैच जूनियर वर्ग के बालक स्तर पर खेला गया। इसमें गोवा ने दिल्ली को हराया। चौकबॉल चैंपियनशिप के पहले दिन हुए लीग मैचों में बालिका वर्ग के जूनियर वर्ग में दिल्ली ने आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड ने उत्तर प्रदेश, पंजाब ने राजस्थान एवं बालक वर्ग के जूनियर वर्ग में गोवा ने दिल्ली व हरियाणा ने झारखंड को पराजित किया।
इससे पूर्व चैंपियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जालंधर के एसएसपी सुरेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी एवं स्कूल के प्रबंधक डीपी सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए चौकबॉल खेल के बारे में जानकारी दी। संचालन चौकबॉल चैंपियनशिप पंजाब के वाइस प्रेसीडेंट श्रीराम एवं हिना नेगी ने किया।
विज्ञापन

वहां कबड्डी एसोसिएशन उत्तराखंड के चेयरमैन मेजर सिंह, राष्ट्रीय चौकबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आकाश नागर, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, अजय सिंह, रवि धनगढ़, राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजेश पांडेय, गुंजन सुखीजा, मनोज कांडपाल, अजय फोगाट, राजकुमार सुखीजा, दिलीप सिंह, परमजीत सिंह पम्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
बोले, खिलाड़ी
चौकबॉल में कॅरिअर की अपार संभावनाएं हैं। वर्ष 2012 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिंगापुर और थाईलैंड में चौकबॉल चैंपियनशिप में भाग लिया। उत्तराखंड सरकार की ओर से चौकबॉल को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
- अभिषेक सैनी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, उत्तराखंड।
==
वर्ष 2018 में सिंगापुर में हुई एशियन पैसिफिक चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया। चौकबॉल खेल को अभी और प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है।
- करनजोत सिंह, इंटरनेशनल खिलाड़ी पंजाब।
==
गोवा सरकार ने चौकबॉल खेल को व्यापक स्तर पर पहचान दी है। वर्ष 2016 में उत्तराखंड में हुए एशिया कप में भाग लिया था। चौकबॉल में बेहतर कॅरिअर है। इस खेल को और प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
विज्ञापन

- गिरीश गांवकर, इंटरनेशनल खिलाड़ी, गोवा।

गदरपुर में गोवा और महाराष्ट्र की टीमों के बीच खेला जा रहा मैच।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें