रुद्रपुर। सीबीएसई की राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से आए लगभग 1500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, अनुशासन विकसित करने तथा देशभर के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती हैं। उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और खेल भावना पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया गया। पहले दिन देर शाम प्रतियोगिताएं शुरू हुई। जिनके परिणाम रविवार तक जारी होंगे। प्रतियोगिता का समापन दो अक्तूबर को होगा।