रुद्रपुर। व्यापारी हरीश मेहंदीरत्ता व दिनेश कुमार मेंहदीरत्ता की माता नारायणी देवी (84) का निधन हो गया। अब उनकी आंखें नेत्रहीनों की नेत्र ज्योत बनकर दुनियां देखेंगी। मुरादाबाद के सीएल गुप्ता आई बैंक की टीम ने उनके घर पहुंचकर नेत्रदान सेवा की। रविवार को व्यापारियों ने उनके घर पहुंचकर शोक जताया।
इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भाविप के प्रांतीय नेत्रदान संयोजक अमित गंभीर, सदस्य भारत भूषण चुघ, संजय ठुकराल, विक्की आहूजा, राजकुमार भूसरी ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए कामना की। ग्राम भुरारानी में यह पहला नेत्रदान था। शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।