खटीमा। मानसून से पहले शहर की नालियों को साफ करने के लिए खटीमा नगर पालिका को एक नई पोकलेन मशीन मिल गई है। नालियों की साफ होने से शहरी क्षेत्र में बरसात के मौसम में होने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। नगर पालिका के पास इससे पूर्व नालियों की सफाई के लिए दो जेसीबी मशीनें थीं।