फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुलिस ने री-क्रिएट किया सीन, कई महत्वपूर्ण सुराग लगे हाथ

Tue, 16 May 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मुन्नी देवी की हत्या में पुलिस ने मंगलवार को सीन री-क्रिएट कर हत्या करने का तरीका पता लगाने का प्रयास किया। साथ ही घटना में पुलिस ने कई महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। एक-दो दिन में घटना का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

मूलरूप से गोरखपुर के निवासी सेवानिवृत्त वीडीओ चंद्रिका प्रसाद अपने परिवार के साथ प्रतापपुर के ग्राम धनौरी में रहते हैं। सोमवार को उनकी पत्नी मुन्नी देवी पूर्व सांसद के भगवंतपुर फार्म स्थित आम के बाग में घास लेने गई थी। दोपहर को उसका शव आम के पेड़ में साड़ी से लटका मिला था। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की बात सामने आई है। परिस्थितिजन्य साक्ष्य भी मुन्नी देवी की हत्या होने की ओर इशारा कर रहे हैं। मृतका के मुंह और होंठों पर खून था, जबकि शरीर पर कई जगह खरोंच के निशान थे। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मुन्नी की हत्या क्यों हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है। हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश भी हो सकती है। गोरखपुर में इस परिवार से किसी के साथ पुराना विवाद बताया गया है। वहीं एक दो और छोटे-मोटे विवाद भी हैं। पुलिस इस लाइन पर भी जांच कर रही है। खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण सबूत लगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें