महुआखेड़ा गंज। नगर में वसूले जा रहे गृहकर से नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि उनसे अधिक गृहकर वसूल किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को लोगों ने कहा कि नगर परिषद निर्धारित दर से कहीं अधिक कर वसूला कर रही है। इससे आमजन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। नाराज लोगों ने चेतावनी दी कि यदि मनमानी वसूली पर रोक नहीं लगाई गई तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि नगर पालिका परिषद की लापरवाही और मनमानी से जनता परेशान है। वहां पर ओम प्रकाश, सर्वेश कुमार, संतोष, नंदकिशोर आदि लोग मौजूद रहे। संवाद