रुद्रपुर। किच्छा में खुले में कूड़ा फेंकने पर लोग भड़क गए। उन्होंने पालिका की कूड़ा गाड़ी रोक दी और आधा घंटा हंगामे के बाद लोग माने।
शुक्रवार को नगर निगम की कूड़ा गाड़ी क्षेत्र में खुले में कूड़ा फेंकने के लिए पहुंची थी। इस बीच आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गाड़ी रोक दी। उनका कहना था कि गाड़ी जिस कूड़े को लाकर फेंक रही है उसे कुत्ते घसीटकर घरों के आसपास ला रहे हैं। उनकी मांग थी कि कूड़ा यदि खुले में फेंका जा रहा है तो उसे जेसीबी मशीन से जमीन में दबाया जाए। हंगामे के बाद पालिका की गाड़ी कूड़ा दबाने के लिए मौके पर पहुंची। विरोध करने वालों में सुनीता देवी, मुन्नी देवी, जमुना देवी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो