फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने वाला मुफ्ती गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

Sat, 29 Aug 2026 04:49 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर पुलिस ने बारावफात जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर मदरसों और ईदगाह को लेकर भड़काऊ भाषण देने वाले मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
मुफ्ती मुजीब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारावफात जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने रामपुर के दड़ियाल टांडा निवासी मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को रुद्रपुर में निकाले गए जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर सभा आयोजित की गई थी। इसी दौरान दिए गए भाषण का वीडियो अगले दिन इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

विज्ञापन


वीडियो में मुफ्ती मुजीब मदरसों को बंद करने संबंधी किसी भी निर्णय पर आपत्ति जताते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने मदरसों में शिक्षा दिए जाने की बात कहते हुए कथित तौर पर बंद किए जाने की स्थिति में परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। साथ ही वीडियो में ईदगाह की भूमि वापस करने की मांग करते हुए भी वह नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुफ्ती मुजीब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। शुक्रवार देर रात उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। रम्पुरा चौकी प्रभारी के अनुसार पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें